Nipah Virus: क्या है निपाह वायरस? केरल में एक लड़के की मौत, जानें कारण और लक्षण

Nipah Virus
Nipah Virus: कोरोना वायरस के बाद केरल में निपाह वायरस से दस्तक दे दी है. यह तेजी से राज्य में पांव पसार रहा है. वायरस से एक बच्चे की मौत भी हो गई है.
Nipah Virus: केरल में मलप्पुरम के 14 वर्षीय एक लड़के की निपाह वायरस से रविवार को मौत हो गई. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया, बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई. जॉर्ज ने बताया कि पांडिक्कड़ निवासी लड़के को रविवार सुबह 10.50 बजे दिल का दौरा पड़ा और उसे बचाया नहीं जा सका. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था. दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे बचाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन सभी प्रयास विफल रहे और सुबह 11.30 बजे उसकी मौत हो गई. मंत्री ने कहा कि उसका अंतिम संस्कार अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप किया जाएगा. जॉर्ज ने कहा, जिलाधिकारी लड़के के माता-पिता और परिवार के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही अंतिम संस्कार के बारे में कोई फैसला किया जाएगा.
निपाह को लेकर राज्यपाल ने क्या कहा?
निपाह वायरस के बारे में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, कुछ साल पहले केरल में निपाह वायरस का प्रकोप देखा गया था और केरल ने तुरंत कार्रवाई की थी. इसलिए, मुझे उम्मीद है कि सरकार और अधिकारी, खासकर चिकित्साकर्मी स्थिति को नियंत्रण में लाएंगे.
पांडिक्कड़ था संक्रमण का केंद्र
14 साल के बच्चे में निपाह वायरस के संक्रमण पाये जाने के बाद अलर्ट जारी कर दी गई है. संक्रमण का केंद्र पांडिक्कड़ था. संक्रमण के केंद्र रहे इलाके और इसके आसपास के अस्पतालों के लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और अस्पतालों में मरीजों से मिलने से बचने के लिए कहा है.
निपाह को लेकर किए जा रहे उपाय
केरल सरकार ने निपाह को लेकर अलर्ट हो गई है. ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी’ जो पिछली बार ऑस्ट्रेलिया से खरीदी गई थी और पुणे स्थित ‘राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान’ में रखी गई थी, वह रविवार को राज्य में पहुंच जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने मंजेरी मेडिकल कॉलेज में 30 अलग कक्ष और छह बिस्तरों वाला आईसीयू भी स्थापित किया है और उन सभी लोगों को पृथक कर दिया है जो संक्रमित लड़के के संपर्क में आए थे. पांडिक्कड़ में संक्रमण के केंद्र से तीन किलोमीटर के दायरे में सख्ती से निगरानी की जा रही है.
पिछले 4 साल से राज्य में निपाह वायरस के मामले आ रहे सामने
साल 2018, 2021 और 2023 में कोझिकोड जिले में और 2019 में एर्नाकुलम जिले में निपाह संक्रमण फैलने के मामले दर्ज किये गये थे. कोझिकोड, वायनाड, इडुक्की, मलप्पुरम और एर्नाकुलम जिलों के चमगादड़ों में निपाह वायरस की एंटीबॉडी की उपस्थिति का पता चला था.
क्या है निपाह वायरस?
निपाह वायरस रोग पैदा करने वाला जीव पैरामाइक्सोविरिडे परिवार , जीनस हेनिपावायरस का एक आरएनए वायरस है , और यह हेंड्रा वायरस से संबंधित है जो घोड़ों और मनुष्यों में तीव्र श्वसन संक्रमण का कारण बनता है.
कैसे फैलता है निपाह?
निपाह वायरस के बारे में पहली बार 1998 में मलेशिया के कंपंग सुंगाई में पता था. जो सूअर के कारण फैला था. 2004 में बांग्लादेश में कुल लोग इससे प्रभावित हुए थे. उस समय चमगादड़ की वजह से वायरस फैला था. निपाह एक इंसान से दूसरे इंसान तक फैलता है. यह इंसान और जानवर दोनों में होता है.
क्या है लक्षण?
निपाह वायरस से पीड़ित व्यक्ति 3 से 14 दिनों तक तेज बुखार की चपेट में रहता है. इसके साथ-साथ पीड़ित व्यक्ति के सिर में तेज दर्द होती है. संक्रमित लोगों को सांस लेने में दिक्कत आती है.
पेट दर्द यानी सर्जिकल इमरजेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










