Weather Forecast: इन राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट, यहां हो सकती है ओलावृष्टि
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Jan 2024 3:17 PM
Navi Mumbai: Pedestrians during rainfall, at Kopar Khairane in Navi Mumbai, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo)(PTI09_27_2023_000345B)
Weather Forecast Updates: ताजा पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं.
Weather Forecast Updates: 8 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी से सक्रिय हो सकता है. आईएमडी के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 और 9 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होगा. जिसके कारण दिल्ली समेत उत्तर और मध्य भारत में स्थित कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
ताजा पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है. वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है. IMD के अपडेट करते हुए कहा कि 8 और 9 जनवरी को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

और बढ़ेगी ठंड- मौसम विभाग
मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम के तल्ख तेवर के कारण इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड में भी इजाफा होगा. आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा है कि दो दिनों तक मौसम के तेवर सामान्य होने और पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और बादल छंट जाने के बाद ठंड में काफी इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि कई इलाकों में शीत लहर भी चल सकती है.

दिल्ली में बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में आने वाले एक दो दिनों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में दिल्ली में हल्के और मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा नौ जनवरी को बादल छाए रहेंगे. साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. विभाग का कहना है कि बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ेगी.

इन राज्यों में भी होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है. विभाग ने कहा है कि 7 से 9 जनवरी के बीच महाराष्ट्र में बारिश के आसार हैं. वहीं गुजरात में 8 और 9 जनवरी को कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा आने वाले दो तीन दिनों में पूर्वी राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. जबकि 8 जनवरी से एक दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
स्काईमेट वेदर के मुताबिक सोमवार को तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. पंजाब, उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड
नये साल की शुरुआत के साथ ही जम्मू में ठंड काफी बढ़ गई है. इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज बीते शनिवार को दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.वहीं कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात पर भी असर पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बनिहाल शहर जम्मू क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब हरियाणा में कोहरे का कहर
पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही, जबकि सुबह के समय कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता बाधित रही. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










