Kal Ka Mausam: मध्य भारत में भारी बारिश की चेतावनी, अरुणाचल और असम के लिए रेट अलर्ट, उत्तराखंड में उफनाई गंगा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jun 2024 6:19 PM
Heavy rain
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है. जबकि पूर्व भारत में भारी से अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
Kal Ka Mausam: आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बारिश बढ़ने की उम्मीद है. पूर्वी यूपी में मानसून और आगे बढ़ गया है और अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी यूपी और हरियाणा भी कवर हो जाएगा. उन्होंने बताया, यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूरे मध्य भारत में भारी बारिश होगी.
उत्तराखंड में उफनाई गंगा
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. सोशल मीडिया में जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें हरिद्वार में वाहन तैरते देखे जा सकते हैं. लोगों को नदी में नहाने से बचने की सलाह दी जा रही है. उसी तरह उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों को भारी बारिश के कारण जल जमावा की स्थिति बन गई है.
अरुणाचल प्रदेश और असम में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया, अरुणाचल प्रदेश और असम में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यहां के लिए रेट अलर्ट जारी किया गया है. नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. कल तक पश्चिमी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बारिश बढ़ जाएगी. उत्तर भारतीय राज्यों में भी अत्यधिक भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने बताया, अगले दो दिनों में दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली में अगले कुछ दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में 88 वर्षों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ पहुंचे मानसून के एक दिन बाद शनिवार को यह जानकारी दी. आईएमडी ने अगले चार दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, रविवार तथा सोमवार को और अधिक भारी बारिश होने का अनुमान है.
अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क टूटा
लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद, अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में सड़क संपर्क टूट गया है. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण पश्चिम सियांग जिले के आलो से शि-योमी जिले में मेचुखा तक की एक प्रमुख सड़क रोइंग और पेने गांव के बीच क्षतिग्रस्त हो गई. शि-योमी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी जुमी एते ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है.
राजस्थान में कई जगह भारी बारिश का अनुमान
राजस्थान में मानसून के कारण आगामी कुछ दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जून से दो जुलाई के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम केंद्र ने बताया कि भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 29 जून से दो जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










