Weather News Today: बर्फबारी ने बढ़ायी ठंड, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

Updated:
विज्ञापन

Jammu: People warm themselves with a bonfire on a cold and foggy winter morning in Jammu, Friday, Nov. 18, 2022. (PTI Photo)(PTI11_18_2022_000037B)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather News Today: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती नजर आ रही है. जहां कश्मीर में पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. वहीं दक्षिण के राज्यों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें आज का मौसम

विज्ञापन

Weather Forecast : पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है. इसका असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है. बर्फबारी की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. इधर, राजस्थान के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो, अंडमान के आस-पास एक सर्कल बना हुआ है. इस सर्कल की वजह से दक्षिण के राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक बारिश की संभावना नजर आ रही है.

विज्ञापन

पूर्वी मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. रविवार को राज्य के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बालाघाट जिले के मलाजखंड कस्बे में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के 18 स्थानों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला गया. अगले दो-तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा.

श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे गिरने के साथ ही श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गयी. मौसम कार्यालय ने कहा कि न्यूनतम तापमान और गिर सकता है क्योंकि मौसम के सात दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो, पहाड़ों की तरफ से यानी उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से ठंड बढ़ रही है. दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का अहसास बढ़ रहा है जिसका कारण ये सर्द हवा है.

Also Read: Weather: दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, एमपी में जारी है शीतलहर, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
झारखंड का मौसम

झारखंड में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं की वजह से पारा लगातार गिर रहा है. झारखंड के सिमडेगा जिले का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस जबकि डालटनगंज का न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. कई जिलों में शीत-लहर की स्थिति नजर आने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान आसमान साफ और मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

बिहार का मौसम

बिहार में ठंड में लगातार बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में खास बदलाव नहीं नजर आएगा. पछुआ हवा के प्रवाह का असर प्रदेश में दिखेगा. अगले पांच दिनों तक ठंड प्रदेश के लोगों को कंपाएगी.

यूपी का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ से नोएडा और गाजियाबाद तक अभी से ही ठंड से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. रात को ठंडी हवाएं चल रहीं हैं जिससे लोग कांप रहे हैं. पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और आने वाले दिनों में ठंड में और वृद्धि की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

भाषा इनपुट के साथ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन