Live Updates

Weather Forecast Updates: झारखंड में बदला मौसम, दिल्ली में भी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

Published at :24 Aug 2022 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: झारखंड में बदला मौसम, दिल्ली में भी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

Weather LIVE: राजधानी दिल्ली में बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद अधिक आर्द्रता होने की वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के दक्षिण और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, न्यूनतम तामपान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज

झारखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है. रांची मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंघभूम, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, रांची, सराईकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति) 30 से 40 किमी प्रति घंटे भी देखी जा सकती है.

दिल्ली में छाए बादल

दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि अगस्त के अंत तक अच्छी बारिश होने के कोई आसार नहीं है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सफदरजंग वेधशाला में अगस्त में अभी तक 33.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य तौर पर होने वाली 191.1 मिमी बारिश से 82 प्रतिशत कम है.

झारखंड में तेज बारिश की संभावना

झारखंड के हर जिलें में बारिश होने की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी. वहीं, बिहार के दक्षिणी भागों में भागलपुर और पटना के नीचले हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के आसपास मौसम साफ रहेगा.

दिल्ली में छाए बादल

राजधानी दिल्ली में बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे साक्षेप आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत रहा. मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना भी जताई थी लेकिन किसी भी मौसम केंद्र में वर्षा दर्ज नहीं की गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola