Weather : दिल्ली-मुंबई में बारिश, झारखंड-बिहार-यूपी में बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल
Weather Today LIVE, 4 September 2021 : दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है. आज बिहार झारखंड और यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…
हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.
मुंबई में तड़के चार बजे से ही बारिश
कारोबारी नगरी मुंबई में तड़के चार बजे से ही बारिश हो रही है. बारिश से जग-जगह पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है.
हरियाणा के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी तूफान के साथ शनिवार हरियाणा के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होगी.
औंटा-सिमरिया पुल के बाढ़ से झुके तीन पिलर वेल
बिहार की महत्वाकांक्षी पुल परियोजनाओं और पीएम पैकेज में शामिल गंगा नदी पर निर्माणाधीन औंटा-सिमरिया छह लेन पुल से होकर अगले साल आवागमन शुरू होने की संभावना नहीं है. इसकी मुख्य वजह यह है कि इस साल बाढ़ और नदी में तेज बहाव से नदी में निर्माणाधीन पुल के तीन पायों का काम बाधित हुआ है. इनका वेल झुक गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए