Weather Forecast: सक्रिय हो सकता है पूर्वोत्तर मानसून, यहां होगी भारी बारिश, दिवाली से पहले बदलेगा मौसम!
Navi Mumbai: Pedestrians during rainfall, at Kopar Khairane in Navi Mumbai, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo)(PTI09_27_2023_000345B)
पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और आवृत्ति अब काफी कम हो गई है. इस कारण फिलहाल उत्तर भारत में बारिश की संभावना नहीं है. वहीं पश्चिमी हिमालय में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है और अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत की पहाड़ियों के पास किसी भी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है.

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ रही है. वातावरण में गुलाबी सर्दी की दस्तक होने लगी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक परिसंचरण के रूप में देखा जाता है.
आपके शहर में

पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और आवृत्ति अब काफी कम हो गई है. इस कारण फिलहाल उत्तर भारत में बारिश की संभावना नहीं है. वहीं पश्चिमी हिमालय में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है और अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत की पहाड़ियों के पास किसी भी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 3 नवंबर से मध्यम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के पास आने की संभावना है. इसके कारण पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल देखने को मिली है. बीते 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई. आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हुई है.

वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में छिटपुट हल्की बारिश देखने को मिली है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर मानसून दक्षिण प्रायद्वीप पर सक्रिय हो जाएगा.

तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए