Weather Forecast Update : झारखंड में होगी बारिश, मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (18 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा
उत्तर प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्क नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने 18 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है. विभाग ने कहा है कि 19 मार्च को राज्य के अलग अलग जगहों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. देश और राज्यों के मौसम का हाल जानने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 18 से 19 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है. आगामी पांच दिनों में राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को भी पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी राज्यों में तापमान बढ़ने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावनाएं हैं.
जानें दिल्ली के मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है. मौसम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर वातावरण में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत रहा.
झारखंड का मौसम
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है. 20 मार्च से मौसम में बदलाव दिखेगा. मौसम एक बार फिर करवट लेगा. इससे राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं.
राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक तौर पर छाए रह सकते हैं बादल
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है. मौसम अधिकारी ने यह जानकारी दी. शहर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर वातावरण में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत रहा.
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव नजर आ रहा है. 18 मार्च को फिर पश्चिम विक्षोभ असर दिखा प्रदेश में दिखने के आसार हैं. इसके असर से उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 19 को प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए