Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, बिहार-झारखंड में गर्मी से राहत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 May 2024 7:19 AM

विज्ञापन

Weather Today/ File Photo

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो यहां आज हल्की बारिश की संभावना है. झारखंड के भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर शाम धूल भरी आंधी आई और हल्की बारिश देखने को मिली जिससे लोगों को कुछ राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. आज यहां का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. यहां 13 मई तक बारिश की संभावना है इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी

राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर सहित अनेक इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. 10 मई को बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में सूबे के अनेक इलाकों में तेज और धूलभरी आंधियां चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है. इससे अधिकतम तापमान में कमी होगी और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. 11 मई को यानी आज भी बीकानेर, जोधपुर, अजमेर के अलावा उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है.

बिहार का मौसम

बिहार के भागलपुर जिले में 11 से 15 मई के बीच तापमान सामान्य रह सकता है. आसमान में बादल छाये नजर आ सकते हैं. शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना है. मुजफ्फरपुर में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार हैं.

Read Also : Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर कबतब चलेगा? जानिए कब से करवट लेगा मौसम..

झारखंड में बारिश के आसार

भीषण गर्मी झेल रहे झारखंडवासियों को बारिश से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई को हवा के साथ वज्रपात और हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश सूबे के कई इलाकों में देखने को मिल सकती है. 12 व 13 मई को इसमें कमी आयेगी. 15 मई के बाद से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है.

Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश के आसार, जानें 15 मई तक कैसा रहेगा मौसम

यहां हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शनिवार को पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है. वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन