पहाड़ों से लेकर मैदान तक शीतलहर, जम गयी डल लेक, हांड कंपाती सर्दी से बेपटरी हुआ जनजीवन, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है.

विज्ञापन
undefined

पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी दिल्ली का भी हाल बुरा है, बीते मंगलवार को दिल्ली में बहुत ठंडा दिन दर्ज किया गया. यहां तक कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान देहरादून, धर्मशाला और नैनीताल से भी नीचे दर्ज किया गया.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में ठंड के अलावा कोहरा का भी कहर देखने को मिल रहा है. बीते कई दिनों से दिल्ली में कोहरा जम रहा है. घने कोहरे के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है. घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

undefined

दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान के कई इलाकों में भी भीषण ठंड पड़ रही है. पारा लुढ़ककर शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. बीते मंगलवार रात चूरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री, जबकि फतेहपुर सीकर में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

undefined

सर्दी के कारण यूपी में भी जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है. भीषण सर्दी और घने कोहरे के कारण जनजीवन बेपटरी हो गया है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

undefined

वहीं, मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई और राज्यों में घना कोहरा छाये रहेगा.

undefined

मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है तो पहाड़ों में बर्फबारी जारी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. ऊंचाई वाली जनजातीय इलाकों, पहाड़ी दर्रों और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से 10-12 डिग्री नीचे पहुंच गया है जबकि निचली जगहों में भी तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है.

undefined

जम्मू कश्मीर भी शीतलहर की चपेट में है. पूरी घाटी में तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है ��िससे पारा शून्य से और नीचे चला गया है. अभीषण सर्दी के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइनों में पानी जम गया है. डल झील का अंदरूनी हिस्सा और घाटी के अन्य जलाशय भी जम गए है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola