26 जनवरी को दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 3 दिन किन राज्यों का मौसम रहेगा खराब

Updated at : 24 Jan 2026 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Republic Day 2026 Rain Alert

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 से 28 जनवरी तक एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण 27 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast : हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी रहने का अनुमान जताया है. वहीं, उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली. इस साल के पहले बर्फबारी में राज्य के ऊंचाई वाले लगभग सभी इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गयी. 24 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर ओला गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका भी जतायी गयी है.

26 जनवरी को दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में शुक्रवार को साल की पहली बारिश हुई. शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के लिए बारिश न होने का पूर्वानुमान लगाया है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. कुछ जगहों पर यह असर ज्यादा तेज रह सकता है. 28 जनवरी को मौसम थोड़ा कमजोर पड़ेगा और छिटपुट बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं 27 जनवरी को आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

आने वाले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं, उसके बाद के तीन दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में नए साल का पहला हिमपात, फिर लौटी सर्दी, हर तरफ बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीर

मध्य भारत का मौसम

अगले तीन दिनों में मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इसके बाद आने वाले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola