Weather Forecast: ठंड से कांपने के लिए हो जाएं तैयार! नये साल के पहले दिन से शुरू होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast: दिसंबर का महीना लगभग बीत चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है. नये साल में कई राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है. जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में घना कोहरा शुक्रवार को भी नजर आ रहा है. IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. यहां उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले पांच दिनों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, केरल में हल्की बारिश की संभावना है. 30 दिसंबर से तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

undefined

उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2024 को पूरे यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश के आसार हैं. इसके अलावा घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं 2 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा.

undefined

झारखंड में नये साल में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. एक जनवरी की शाम से ही मौसम के मिजाज में बदलाव संभव है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पलामू, गुमला समेत कई इलाके में दो जनवरी की सुबह से ही बारिश हो सकती है, जबकि रांची व राज्य के अन्य इलाके में दो जनवरी की रात बादल छाये रहने तथा तीन जनवरी से बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Weather Today: इन राज्यों में घना कोहरा, कश्मीर में शीतलहर का कहर, जानें मौसम का हाल
undefined

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां नया साल शुरू होते ही मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने सूबे में अगले हफ्ते से बारिश की चेतावनी जारी की है. 2 से 4 जनवरी के बीच बिहार के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

undefined

मध्य प्रदेश में साल 2023 बारिश के साथ विदा हो सकता है. 29-30 को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है. 30-31 को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, इस बारिश के 2 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है. नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 दिसंबर से दो जनवरी तक उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल के साथ बारिश देखने को मिल सकता है.

undefined

मौसम विज्ञानियों की मानें तो छत्तीसगढ़ में नये साल के पहले ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, इसकी वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी होगी. जनवरी पहले सप्ताह में तो ठंड और ज्यादा रहने की संभावना व्यक्त की गई हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन