Weather Forecast: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्य का हाल
Kochi: People walk past covering themselves under an umbrella during rainfall as monsoon arrives in Kerala, in Kochi, Friday, June 9, 2023. (PTI Photo) (PTI06_09_2023_000139B)
Weather Forecast Updates Today 16 June 2023 : चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के गुरुवार शाम को गुजरात में कच्छ के तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने के कारण देवभूमि द्वारका जिले में कई पेड़ उखड़े गये. इस तूफान का प्रभाव कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. इस बीच बिहार और झारखंड के लोग गर्मी से परेशान हैं और उन्हें मानसून की बारिश का इंतजार है. झारखंड में प्री-मानसून एवं मानसून की बारिश 19 जून के बाद होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
गुजरात में भारी तबाही
चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के कारण तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भारी तबाही हुई है. तूफान से बिजली के सैंकड़ों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और 1000 से अधिक गांवों में अब भी बिजली नहीं है.
Weather Forecast LIVE: चक्रवात बिपरजॉय के कारण होगी मध्य प्रदेश में होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बिपरजॉय चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन जिलों में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अन्य मध्य प्रदेश में बिपरजॉय का ज्यादा असर नहीं दिखेगा.
Weather Forecast LIVE: प्री-मानसून वर्षा 19 जून के बाद
रांची स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि इस दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. फिलहाल पूरा राज्य भारी गर्मी एवं लू की चपेट में है. कुमार ने कहा कि राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून वर्षा 19 जून के बाद प्रारंभ हो जायेगी और जल्द ही मानसून की वर्षा भी प्रारंभ होने की पूरी संभावना है.
Weather Forecast LIVE: हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. शहर में सामान्यत बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.
Weather Forecast LIVE: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान है जिससे दिल्लीवासियों को भीषण और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है1 मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए