Weather Forecast: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय मचा सकता है भयंकर तबाही, गृह मंत्रालय ने कहा- बचाव टीमें तैयार

Updated:
विज्ञापन

Weather Today

Weather Forecast Updates Today 13 June 2023 : गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के गुजरात में 15 जून को पहुंचने की आशंका के बीच राज्य में एक विस्तृत निकासी योजना बनायी गयी है और प्रशासन ने 7,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के 16 जून को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है. जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

विज्ञापन

किसी भी स्थित से निपटने के लिए टीम तैयार

बिपरजॉय तूफान को लेकर गृह मंत्रालय और राज्य सरकार ने कहा है कि तूफान पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है. मंत्रालयल ने कहा कि भारत सरकार की सभी एजेंसियां ​​किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. केंद्र ने राहत और बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं. इसके साथ ही सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की इकाइयों और संपत्तियों को जरूरत के मुताबिक मदद के लिए तैनात किया गया है.

बिपरजॉय तूफान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

बिपरजॉय तूफान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. केंद्र ने राहत और बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं. इसके साथ ही सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल की इकाइयों और संपत्तियों को जरूरत के मुताबिक मदद के लिए तैनात किया गया है. गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और भारत सरकार की सभी एजेंसियां ​​किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

गुजरात में भीषण बारिश

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण गुजरात के कई इलाकों में भीषण बारिश हो रही है. बारिश के कारण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं.

हीटवेव का अलर्ट

गुजरात, महाराष्ट्र के तटों बिपरजॉय तूफान का खतरा मंडरा रहा है. तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका है. इससे इतर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि इन राज्यों में तापमान 40 से 45 के करीब पहुंच सकता है. वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए इन इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

अमित शाह ने की इमरजेंसी मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और इस चक्रवात से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 8 जिलों के सांसद भी वर्चुअल रूप से मीटिंग शामिल हुए.

Weather Forecast Live: 15 जून को हो सकती है 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 15 जून को 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है. सौराष्ट्र, कच्छ के निचले तटवर्ती इलाकों में तीन से छह मीटर ऊंची ज्वारीय लहरें आ सकती हैं। ऐसे क्षेत्रों से लोगों को निकाले जाने की सिफारिश की जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola