Live Updates

Weather Forecast: मई-जून में झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने अभी से दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के लगभाग सभी राज्यों में अप्रैल महीने में हीटवेव की संभावना कम है. लेकिन मई और जून के महीने में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश संभव उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में एक नए ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है, आज लखनऊ में भी धूलभरी आंधी के बाद गरज के साथ बारिश हो सकती है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी आज आंधी-बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक गर्मी की आशंका: IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

चंबा में भूस्खलन से एक की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि लाहौल में रविवार को हिमस्खलन हुआ. इस दौरान प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 19 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, चंबा के सलूणी क्षेत्र के चमदेउ गांव में भूस्खलन में देवी प्रसाद नामक व्यक्ति की मौत हो गई और उनका शव बरामद कर लिया गया. (भाषा)

बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान

बदलते मौसम और बेमौसम बारिश से झारखंड के किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रदेश में जेठुआ फसल को नुकसान की संभावना बढ़ने लगी है. हालांकि, पिछले सप्ताह भी तीन दिन हुई बारिश से जेठुआ फसल खीरा, कंकड़ी, झींगा,कद्दू व टमाटर आदि फसलों को क्षति पहुंची थी. गेहूं का पक गया है. बारिश होने से फसल बर्बाद होने संभावना बढ़ गयी है.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है.

बेमौसम बरसात और ओला वृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा के कारण देश में आम की फसल को 20 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है.

भारत के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक गर्मी की आशंका: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. ‘‘बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका है.’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola