Weather Forecast: मुंबई में झमाझम बारिश, इन राज्यों में हीटवेव, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Weather Forecast Today : निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ उत्तरी केरल से मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है. इसकी वजह से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. गुरुवार को यानी आज हरियाणा, दिल्ली और यूपी में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. जानें बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मुंबई का मौसम
मुंबई के कई हिस्सों में आज यानी गुरुवार को आंधी के साथ बेमौसम बारिश होने से शहर में उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई. इस साल अप्रैल में सर्वाधिक बारिश हुई है.
हीटवेव की शुरुआत
मौसम विभाग की मानें तो, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल से हीटवेव की शुरुआत हो चुकी है. ये स्थिति 16 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है. वहीं, यदि ओडिशा की बात करें तो यहां आज से हीटवेव की शुरुआत होगी. ओडिशा में 15 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.
बिहार का मौसम
बिहार में पछुआ का ताव महसूस होने लगा है. पछुआ हवा में नमी की मात्रा बेहद कम होने की वजह से बुधवार को हवा में तपिश महससू हुई. गर्म हवाओं के झोंके तीस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रहे थे. प्रदेश में केवल अररिया और किशनगंज को छोड़ दें तो समूचे प्रदेश में उच्चतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री अधिक पहुंच गया है. अगले कुछ दिन क्रमश: तापमान बढ़ते रहने का पूर्वानुमान है.
मुंबई के कई हिस्सों में आंधी के साथ बेमौसम बारिश
मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार तड़के आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई. नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि द्वीप शहर और पूर्वी उपनगरों में देर रात एक बजे से दो बजे के बीच हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में बिजली चमकी और गरज के साथ भारी बारिश हुई.
यूपी का मौसम
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जनपदों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की सभावना है. प्रदेश में गुरुवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. प्रदेश में लखनऊ, आगरा, कानपुर, बरेली और मेरठ सहित अन्य स्थानों पर इन हवाओं के कारण धूल का गुबार उठ सकता है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए