Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, झारखंड में जल्द होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A man walks on a road amid rains, in New Delhi, Tuesday, May 30, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI05_30_2023_000266B)

Weather Forecast LIVE Updates: बिहार के लोगों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. अगले कुछ दिनों तक झारखंड का भी मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. स्काइमेट वेदर के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. इनका मौसम पर असर देखने को मिल सकता है. जानें आज आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

Weather Forecast LIVE: यूपी में बढ़ रहा है गर्मी का पारा

यूपी में मौसम की करवट के बाद एक बार फिर गर्मी का पारा चढ़ने लगा है. पश्चिमी यूपी के अलावा कई अन्य जगहों पर गर्मी बढ़ रही है. कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है. गर्मी से लोगों का बुरा हाल है.

Weather Forecast LIVE: इस दिन से झारखंड में होगी बारिश

झारखंड में बीते दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. इधर मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह तापमान में इजाफे के कारण लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ सकता है. विभाग ने एक चार्ट जारी कर कहा है कि राज्य के 7 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 7 जून के बाद से कई जिलों में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast LIVE: दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को भी हल्की बारिश व आंधी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

Weather Forecast LIVE: झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम

रांची स्थित मौसम कार्यालय ने झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची के द्वारा इस बाबत चार्ट जारी किया गया है. आप भी देखें अगले कुछ दिनों तक झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, झारखंड में जल्द होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE: झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची में मौसम शुष्क बना हुआ है. ऐसा ही मौसम प्रदेश के अन्य जिलों में भी नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने तापमान को लेकर एक चार्ट जारी किया है.

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, झारखंड में जल्द होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE: तेज आंधी के साथ बिजली चमकने और बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बिजली चमकने और बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola