Weather Forecast: तूफान ‘जवाद’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, 2 दर्जन ट्रेनें कैंसिल

Updated:
विज्ञापन

Chennai: Commuters wade through a waterlogged area following heavy rain in Chennai, Sunday, Nov. 7, 2021. A flood alert has been sounded to people living in Chennai suburbs. (PTI Photo) (PTI11_07_2021_000164B)

इस साल की शुरूआत चक्रवातों(cyclone) से हुई है. पहले यास,ताउते जैसे कई तूफानों के कारण भारी तबाही हुई है. अब साल के आखिर में भी नए तूफान ‘जवाद'( Cyclone Jawad) का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने चक्रवात ‘जवाद’ की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

तूफान ‘जवाद’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, 2 दर्जन ट्रेनें कैंसिल

तूफान ‘जवाद’ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, तूफान जवाद के कारण रेलवे ने 2 दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इधर, 4 दिसंबर को जवाद के मद्देनजर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जारी रेड अलर्ट के कारण 5 दिसंबर को होने वाली परीक्षा UGC-NET दिसंबर 2020 और जून 2021 को दोनों राज्यों में पुनर्निर्धारित किया गया है. इसके लिए एक संशोधित डेटाशीट बाद में अपलोड की जाएगी.

उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार, बढ़ेंगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होगी. हवा के प्रवाह में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित मैदानी इलाकों में तापमान गिरेगा.

जानें यूपी के शहरों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम का असर दिखने लगा है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते यूपी के अलग-अलग हिस्सों में काफी ठंड पड़ने लगी है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से आज से छह दिसंबर तक बूंदाबांदी और घने बादलों का असर रहने की संभावना है.

उत्तराखंड में 6 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में छह दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी. शुक्रवार तड़के केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री धाम समेत कुमाऊं के भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हो गया है.

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है. इससे दिसंबर की शुरुआत के साथ ही तेजी से तापमान लुढ़कना शुरू होगा और उत्तरी हिमालय से आने वाली शीत हवाएं दिल्ली की ठंड को बढ़ाएगी. वहीं मौसम वैज्ञानिक आरके जीनामनी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दिसंबर में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली के प्रदूषण को कम कर देगा.

जवाद से सुरक्षा के लिए NDRF की 46 टीमें तैनात 

NDRF के डिजी अतुल करवाल DG ने बताया कि एनडीआरएफ की कुल 46 टीमों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश भेजा गया है और उन्हें वहां तैनात किया गया है. किसी भी दल को एयरलिफ्ट करने की स्थिति उत्पन्न होने पर आईडीएस अलर्ट पर है। 18 और टीमें स्टैंडबाय पर हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola