Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली में पूरे हफ्ते होगी बारिश, बिहार में भी झमाझम, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, तमिलनाडु तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश संभव है.

विज्ञापन

बेंगलुरु शहर में आज तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला.

भारी बारिश के चलते ठाणे में सड़क धंसी

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते ‍जावहर और धबेरी के बीच सड़क का एक हिस्सा रविवार को धंस गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिला आपदा नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बारिश के चलते रविवार को ठाणे के नजदीक अंबरनाथ शहर में एक इमारत की छत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया. प्रशासन की ओर से 30 साल पुरानी इस इमारत को खतरनाक घोषित किया जा चुका है.

अंबिका नदी में उफान, रास्ता ही नदी में डूबा

गुजरात की अंबिका नदी में उफान के चलते नवसारी जिले के वाटी गांव का रास्ता नदी में डूब गया है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक स्थानीय ने बताया हर साल हम नदी में रास्ता बनाते हैं और रास्ता बारिश आने पर नदीं में डूब जाता है. हमारे गांव के लोगों को बहुत समस्या होती है.

दिल्ली में पूरे हफ्ते होगी बारिश

दक्षिण पश्चिम मॉनसून का असर पूरे देश में दिखने लगा है. 02 जूलाई को मॉनसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है. दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते दिल्ली में बारिश होती रखेगी. बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में भी गिरोवट आएगी.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह उमस भरे मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है. मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ मराठवाड़ा, तेलंगाना और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिशकी संभावना जताई गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola