Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मोचा मचाएगा तबाही! अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का मौसम
Weather Forecast Today Updates : चक्रवात ‘मोचा’ (मोखा) देश के कुछ राज्यों में बारिश की वजह बन सकता है. मौसम कार्यालय ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में रविवार से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है. स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ को अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है. चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है. जानें देश में आज कैसा रहने वाला है मौसम
दिल्ली में धूल भरी आंधी चली के साथ हल्की बारिश
दिल्ली में धूल भरी आंधी चली के साथ हल्की बारिश हुई जिसके परिणामस्वरूप तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 37.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार की सुबह दिल्लीवासियों के लिए सुखद रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हिमाचल प्रदेश में फिर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले आदिवासी बहुल पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने के बाद राज्य में फिर से सर्दी जैसे हालात हो गए हैं. लाहौल और स्पीति जिले के गोंडला और केलांग में 5.5 सेमी और 3.2 सेमी बर्फबारी हुई, जबकि चंबा के भरमौर में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश हुई इसके अलावा मंडी के जोगिंदरनगर में 19 मिमी और कुल्लू के बंजार में 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.
मोचा मचाएगा तबाही!
चक्रवाती तूफान मोचा सक्रिय हो रहा है. आईएमडी ने कहा कि 8 मई तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में ऊपर की तरफ एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और 9 मई के आसपास ये दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अधिक दबाव म��ं बदल सकता है. इसके बाद डिप्रेशन तेज होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा जो उत्तर की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा.
दिल्ली में हो सकती है बारिश
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 फीसदी दर्ज की गई. आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबादी होने का पूर्वानुमान जताया है.
पंजाब-हरियाणा में बारिश के बाद गर्मी से राहत
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. राज्य मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली और रूपनगर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए