Weather Forecast: तबाही मचा सकता है मोचा साइक्लोन, अलर्ट जारी, इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका
Aaj Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट.
Weather Forecast Today Updates: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 65 किमी प्रति घंटे के वेग से चलने वाली हवाओं के साथ कम दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवात में केंद्रित हो गया. इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. जानें आज आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है चक्रवाती परिसंचरण
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण बुधवार को पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ गया और गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ने कहा है कि गहरे दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम की ओर 1,460 किलोमीटर दूरी पर और म्यांमा के सित्तवे से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 1,350 किलोमीटर की दूरी पर बना है.
दिल्ली में मोचा का असर
चक्रवाती तूफान मोचा का असर दिल्ली में भी दिखाई दे सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 13 मई को दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है.
प्रचंड चक्रवाती तूफान का डर
मौसम कार्यालय के अनुसार यह परिसंचरण तंत्र उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे 11 मई की सुबह तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में और 12 मई की सुबह तक दक्षिण पूर्व एवं मध्य बंगाल की खाड़ी में अति प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके बाद इसके धीरे-धीरे 13 मई तक कमजोर होने की संभावना है.
झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 15 मई के आसपास राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है. शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. प्रदेश के देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, जमशेदपुर, डालटेनगंज, गोड्डा, रामगढ़, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार हो गया है. गोड्डा का अधिकतम तापमान तो 43 डिग्री सेसि के पार हो गया है. मौसम का पूर्वानुमान है कि आंशिक बादल छा सकते हैं. लेकिन, बारिश का अनुमान नहीं है.
दिल्ली का मौसम
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसके प्रभाव के चलते 13 मई को दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है. उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिन आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है और इसके 12-13 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन 16-17 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है.
अभी एक सप्ताह और लू चलने की संभावना नहीं
आगामी दो से तीन दिन में दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, लेकिन अभी एक और सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए