Weather Forecast: गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी, 5 दिनों में दस्तक दे सकता है मानसून

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast | PTI

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मानसून की एंट्री के लिए केरल में परिस्थितियां अनुकूल हैं. विभाग ने उम्मीद जताई है कि केरल में अगले पांच दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है.

विज्ञापन

Weather Forecast Updates: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से दो-चार हो रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि केरल में अगले पांच दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है. विभाग ने कहा है कि मानसून की एंट्री के लिए केरल में परिस्थितियां अनुकूल हैं. आईएमडी ने संभावना जताई है कि इस बार भारत के मानसून कोर जोन में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है. आईएमडी ने उत्तर पूर्व भारत में सामान्य से कम, उत्तर पश्चिम में सामान्य और मध्य एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक मानसूनी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है.

देश में सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मानसून वर्षा 4 फीसदी की मॉडल त्रुटि के साथ लंबी अवधि के औसत का 106 फीसदी होने की संभावना है. इस प्रकार देखें तो उन्होंने संभावना जताई है कि पूरे देश में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है.


दिल्ली में भी भीषण गर्मी, बढ़ेगा लू का कहर
मानसून की एंट्री के लिए केरल में परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. देश के कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से हलकान हैं. गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. नजफगढ़ में तो तापमान 47 डिग्री के भी पार चला गया था. वहीं, आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के कई हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है. 30 मई से इसमें धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है.

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी
दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान भी तप रहा है. गर्मी के साथ-साथ प्रदेश के कई इलाकों में लू भी कहर है. राजस्थान में रविवार को लू लगने से एक शख्स की जान चली गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में जोधपुर, बीकानेर व कोटा संभाग में अनेक जगहों पर हीटवेव और तीव्र हीटवेव दर्ज की गई. इस दौरान फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola