Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में झुलसा रही है गर्मी, IMD का रेड अलर्ट, पश्चिमी विक्षोम से मिल सकती है राहत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jun 2024 1:04 PM
Weather Forecast | PTI
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार झारखंड समेत कई और राज्य से बारिश नदारद है. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 20 मई के बाद से स्थिति सामान्य हो सकती है.
Weather Forecast: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई राज्यों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है. वहीं, कुछ राज्यों में मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल परिस्थिति बन रही है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से में मानसून आगे बढ़ रहा है. वहीं अगले 3 दिनों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आने वाले तीन-चार दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.
दिल्ली में भीषण गर्मी, 19 जून से मिल सकती है राहत
देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप है. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि सामान्य से ज्यादा तापमान है. वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से दिल्ली में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो सकती है. 19 जून से दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान है. वहीं मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो मंगलवार को भी लागू रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
दिल्ली में लू की स्थित
दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर सोमवार को भीषण गर्मी से लोग दो चार होते रहे. कई स्थानों पर लू चलता रहा. सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 6.4 डिग्री अधिक है. सोमवार की सुबह भी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है. पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था. वहीं नजफगढ़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. वहीं बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और गर्मी से राहत लेकर भी आएगा.
यूपी में गर्मी से हाल बेहाल
उत्तर प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है. लू का अलर्ट जारी है. लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. राजधानी लखनऊ से लेकर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है. उसके बाद 21 जून तक दोनों हिस्सों में बारिश के आसार हैं. नये पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में भी दिखाई देने की उम्मीद है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आएगा. मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी. बिहार से होते हुए मानसून यूपी की ओर बढ़ेगा.
झुलस रहा है राजस्थान
राजस्थान के कई स्थानों पर सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. यहां तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. इसके अलावा पिलानी में दिन का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.5 अधिक है.
ओडिशा में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 19 जून तक ओडिशा के कुछ जिलों में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी, जबकि गरज के साथ आंधी भी आ सकती है. मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आठ जून को मानसून प्रवेश कर चुका था, लेकिन इसकी प्रगति धीमी रही है.
झारखंड में मंगलवार को हल्की बारिश
झारखंड में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि मंगलवार को सुबह राजधानी रांची समेत कई और जिलों में हल्की बारिश हुई. गौरतलब है कि मानसून के धीमा बढ़ने के कारण इस बार झारखंड में मानसून आने में देरी हो रही है. केरल में मानसून आने का समय एक जून है. इसके 12 से 15 दिनों के बीच झारखंड में मानसून आने का पूर्वानुमान रहता है. इस बार का मानसून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान से तीन दिन देरी से चल रहा है. फिलहाल, 20 मई तक तो झारखंड में मानसून के आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. मानसून की बारिश नहीं होने के कारण पलामू प्रमंडल के कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेसि के आसपास चल रहा है. सोमवार को पलामू, गढ़वा व रामगढ़ में गंभीर लू की स्थिति रही. चतरा, लोहरदगा, लातेहार, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ व हजारीबाग जिले में भी लू चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










