Viral Video: ‘दो हिट में मार डालूंगी’: छोटी बच्ची ने AK-47 लेकर पीएम मोदी को दी धमकी, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

little muslim girl

Viral Video: सोशल मीडिया में रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस समय एक मुस्लिम बच्ची का जो वीडिया वायरल हो रहा है, उसे देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. यूजर्स बच्चे में नफरत फैलाने वालों पर गुस्सा निकाल रहे हैं.

विज्ञापन

viral video: सोशल मीडिया एक्स पर एक छोटी मुस्लिम बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची अपने हाथ में AK- 47 गन लिए दिख रही है. वीडियो में बच्ची भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देते दिख रही है. बच्ची पीएम मोदी को धमकी देते बोल रही है, ‘दो हिट में मार डालूंगी’.

little muslim girl
Little muslim girl

यूजर्स की आ रही प्रतिक्रिया

एके-47 गन लेकर पीएम मोदी को धमकी देती मुस्लिम बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. यूजर्स बच्चों में नफरत और ब्रेनवाशिंग का आरोप लगा रहे हैं. एक यूजर ने बच्चे की भविष्य की चिंता जताते हुए लिखा, “बच्ची को बुक की जगह बंदूक पकड़ा दिया जाता है, यह सब क्या है ?’ thoughts n analysis ने लिखा, यह बिलकुल स्पष्ट है कि कट्टरपंथ बहुत कम उम्र से ही शुरू हो जाता है और उन्हें विशेष रूप से हिंदुओं और सभी गैर हिंदुओं से नफरत करना सिखाया जाता है. इस्लाम में राष्ट्र, समाज, संबंधों का कोई महत्व नहीं है. धर्म ही सब कुछ है और यह पिछले सप्ताह तब देखने को मिला जब उन्होंने Mohammad Shami को धमकी दी.”

2016 में भी एक बच्ची का वीडियो हुआ था वायरल

यह पहली बार नहीं हुआ, बल्कि 2016 में भी एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक छोटी बच्ची को उसका पिता AK 47 चलाना सिखा रहा था. वीडियो में बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देते दिख रही है. वीडियो को पाकिस्तान के अखबार डेली टाइम्स के पूर्व कॉलमनिस्ट ने एक्स पर पोस्ट किया था. हालांकि अब वीडियो दिख नहीं रहा है. उसे हटा लिया गया.

mohammad taqi
Mohammad taqi
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola