Viral Video : गोमूत्र से खत्म होती है ये बीमारियां, आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर का दावा

गाय की सांकेतिक तस्वीर
Viral Video : गोमूत्र के ‘औषधीय गुण’ बता रहे आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि का वीडियो वायरल हो रहा है. देखें वीडियो में क्या कहा उन्होंने.
Viral Video : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वायरल वीडियो में वह गोमूत्र के ‘औषधीय गुणों’ की बात करते नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर ने कथित तौर पर गोमूत्र के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और पाचन सुधार गुणों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि यह बड़ी आंत से संबंधित बीमारी ‘इरिटेबल बाउल सिंड्रोम’ जैसी स्थितियों के लिए उपयोगी है. उन्होंने इसके ‘औषधीय गुण’ पर विचार करने की पैरवी की. देखें वीडियो
மூளை வலிமை அதிகம் கொண்ட கும்பல் ஆட்சியில் ஐஐடி இயக்குநர் லட்சணத்தை பாருங்கள்.. கோமியம் காய்ச்சல் மருந்தாம்😅 pic.twitter.com/3StltuzStU
— Subathra Devi (@SubathraDevi_) January 18, 2025
मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने मट्टू पोंगल (15 जनवरी 2025) के दिन गो संरक्षण शाला में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कही. इसका वीडियो किसी ने बनाया. यही वीडियो अब वायरल हो रहा है. प्रोग्राम में उन्होंने यह टिप्पणी एक संन्यासी के जीवन से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए की, जिसने तेज बुखार होने पर गोमूत्र पी लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










