Viral Video : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में विधायक की स्वागत आरती के दौरान लगी आग

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Nov 2024 12:50 PM

विज्ञापन

Maharashtra/ Kolhapur viral video

Viral Video : चंदगड विधानसभा क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें नजर आ रहा है कि आग लगने से निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल के समर्थक घायल हो गए.

विज्ञापन

Viral Video : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगड विधानसभा चुनाव क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्षेत्र से जीते निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल की जीत के जश्न में खलल पड़ गई. शनिवार रात आरती के दौरान आग लगने से कुछ लोग घायल हो गए. वीडियो में दिख रहा है कि जश्न के दौरान आग की लपटें निकल रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिवाजी पाटिल और उनके समर्थक आग में घायल हो गए. खबर है कि जेसीबी से भारी मात्रा में गुलाल पाटिल पर गिराया गया, जो आरती की लपटों के साथ मिलकर भीषण आग का कारण बन गया. देखें वीडियो

शिवाजी पाटिल ने चंदगड में एनसीपी उम्मीदवार राजेश पाटिल को 24,000 से ज़्यादा वोटों से हराया. चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार, शिवाजी को 84,254 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश को 60,120 मत मिले. 2019 में राजेश पाटिल ने शिवाजी पाटिल को 4,000 वोट से हराया था.

Read Also : Viral Video : लग्जरी गाड़ी का सत्यानाश, बंदर ने जो किया उसे देख नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola