Viral Video: नाराज टीचर को मासूम बच्चे ने इस तरह मनाया, आपका दिल जीत लेगा यह वायरल वीडियो

नन्हा बच्चा और टीचर का वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को पाोस्ट करते हुए यूजर्स के तरह तरह के प्रतिक्रिया आ रहे हैं. ट्विटर पर बड़ा बिजनेस के फाउंडर विवेक बिंद्रा ने लिखा कि सिर्फ डांट और मार से ही बच्चे नहीं सुधरते
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नन्हा बच्चा अपनी टीचर से किसी गलती पर माफी मांगता दिख रहा है. वहीं, टीचर के नहीं मानने पर बच्चा उन्हें किस करता है. यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे देख लोग बच्चे की मासूमियत और टीचर के नखरे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि वीडियो कहा का है अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है.
😍😍😍😍😍😍😍😍 pic.twitter.com/cp7zLpV71U
— Piyush Pandey (@Piyush17_) September 14, 2022
वायरल वीडियो में बच्चा अपनी गलती पर टीचर से आगे गलती न करने की बात कहता है और वादा करता है कि वह आगे से किसी तरह की गलती नहीं करेगा. इसके बाद, नन्हा छात्र टीचर को एक किस करता है. इस वायरल वीडियो में टीचर और नन्हे बच्चे को रिश्ते का बखूबी देखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार यह वीडियो पहली बार बिहार के छपरा जिला के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है.
नन्हा बच्चा और टीचर का वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को पाोस्ट करते हुए यूजर्स के तरह तरह के प्रतिक्रिया आ रहे हैं. ट्विटर पर बड़ा बिजनेस के फाउंडर विवेक बिंद्रा ने लिखा कि सिर्फ डांट और मार से ही बच्चे नहीं सुधरते, कभी-कभी टीचर को बच्चा बनकर उन्हें समझाना पड़ता है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा आधुनिक शिक्षा में शिक्षक और छात्र का यह वीडियो है, मगर हमारे समय में तो टीचर बहुत की सख्त होते थे.
Also Read: उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से मांगी माफी, हाथ जोड़कर कहा – I am sorry, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो के वायरल होते ही लोग टीचर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर बच्चें शैतानी करते है, तो उन्हें बीना किसी डांट फटकार के मनाया जा सकता है. वीडियो में दिख रहे टीचर का रिएक्शन भी लोगों को खुब पंसद आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










