उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से मांगी माफी, हाथ जोड़कर कहा - I am sorry, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच रहा विवाद लगता है अब थम जायेगा. उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में पंत से माफी मांग ली है. इसके बाद अब तक पंत का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. रौतेला ने हाथ जोड़कर पंत से माफी मांगी और कहा कि सीधी बात नो बकवास.
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक नये इंटरव्यू में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से माफी मांगी है. उर्वशी रौतेला आज कल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को लेकर भी शुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले उर्वशी ने पंत को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी कि सोशल मीडिया पर बवाल मजा हुआ था. उन्होंने पंत को ‘छोटू भइया’ कहा था.
उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट में कहा था कि छोटू भइया को बैट बॉल खेलना चाहिए. मैं कोई मुन्नी नहीं जो डार्लिंग बच्चे के लिए बदनाम हो जाऊं. उन्होंने आगे लिखा था रक्षाबंधन मुबारक हो. इस पोस्ट को लेकर यूजर्स ने उनको काफी ट्रोल किया था. लेकिन अब रौतेला ने हाथ जोड़कर ऋषभ पंत से माफी मांग ली है. वह भी यह कहते हुए कि सीधी बात नो बकवास.
Also Read: IND vs PAK: भारत-पाक मैच देखने पहुंची उर्वशी रौतेला का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- ऋषभ पंत को देखने…
दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी थी. अब जब उर्वशी ने माफी मांग ली है तो देखना दिलचस्प होगा कि पंत इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं. दोनों के बीच पहले सोशल मीडिया पर बिना नाम लिये शब्दों का आदान प्रदान होता रहा है. मामला यहां से शुरू हुआ था कि उर्वशी ने एक बार बिना पंत का नाम लिये कहा था कि कोई उनको देखने के लिए 10 घंटे होटल की लॉबी में बैठा रहा था. तब पंत ने जवाब दिया था कि पीछा छोड़ दो बहन. फिर रौतेला ने पंत को छोटू भइया कहा था.
https://www.instagram.com/p/Cib-gXwOMx7/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
उर्वशी रौतेला पिछले काफी समय से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जब से बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी और युवा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह की एक क्लिप साझा की है, इंटरनेट पर हलचल मच गयी है. दोनों के डेटिंग की फिर से अफवाहें थीं लेकिन 19 वर्षीय ने उसी के बारे में सभी संभावित अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उर्वशी कौन हैं. मैं सिर्फ अपने मैच पर फोकस कर रहा हूं. आमतौर पर लोग मुझे वीडियो भेजते हैं लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है.
Also Read: IND vs PAK: रवि शास्त्री, वसीम अकरम और गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत के शॉट चयन पर उठाये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




