नौकरानी ने मालिक के परिवार को खिलाया पेशाब वाला खाना, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

maid fed owner family food mixed with urine

Video Viral: कारोबारी की पत्नी ने बताया कि करीब 8 साल से रीना नामक नौकरानी उनके घर में काम कर रही थी.

विज्ञापन

Video Viral: गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर काम करने वाली नौकरानी कथित रूप से परिवार को अपने पेशाब से खाना बना कर खिला रही थी. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पूरे परिवार को लीवर से जुड़ी बीमारियां हो गईं और उन्हें शक हुआ. परिवार ने रसोई में CCTV कैमरे लगवाए, जिसके बाद नौकरानी की यह शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें: बिना शादी के पैदा हुए बच्चे का माता-पिता की संपत्ति में कितना अधिकार?

कारोबारी की पत्नी ने बताया कि करीब 8 साल से रीना नामक नौकरानी उनके घर में काम कर रही थी. वह खाना भी बनाती थी और परिवार उस पर पूरी तरह भरोसा करता था. लेकिन, हाल ही में जब पूरा परिवार लीवर की बीमारी से ग्रस्त हुआ, तो उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ. इसके बाद रसोई में लगाए गए कैमरों से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

इसे भी पढ़ें: Bahraich Violence: करंट लगाया, नाखून उखाड़े, रामगोपाल का पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख फट जाएगा कलेजा

कारोबारी ने बताया कि परिवार ने नौकरानी पर कभी शक नहीं किया, हालांकि घर से नकदी और सामान भी कई बार गायब हुआ था. लेकिन कैमरे में जब रीना को खाना बनाते वक्त पेशाब मिलाते देखा गया, तो उनका भरोसा टूट गया. शुरुआत में नौकरानी ने पुलिस के सामने सभी आरोपों को खारिज किया, लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए, तो उसने चुप्पी साध ली. पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: मस्जिद के भीतर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना गुनाह नहीं- कर्नाटक हाई कोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola