UP By Election 2024 : वोटिंग के बीच मीरापुर में हंगामा, अखिलेश यादव ने कहा- पुलिस ID चेक नहीं कर सकती

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Nov 2024 1:06 PM

विज्ञापन

Akhilesh Yadav/ UP BY Election 2024

UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश के मीरापुर में मतदान के बीच जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ फैल गई है.

विज्ञापन

UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश के मीरापुर में उपचुनाव के दौरान हंगामा हुआ. ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. मुजफ्फरनगर के मीरापुर उपचुनाव में मतदान के दौरान हंगामे के बाद अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी भी मौके पर मौजूद हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकले थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने व्यवस्था बनाने को कहा. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया.

पुलिस रोक नहीं सकती, आईडी चेक नहीं कर सकती: अखिलेश यादव

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अखिलेश यादव ने कहा, ”बीजेपी प्रशासन पर दबाव बना रही है. वोटरों को रोका जा रहा है. बीजेपी चुनाव वोट से नहीं खोट से जीतना चाहती है. हमारे कार्यकर्ता बूथ पर डटे हुए हैं. बीजेपी को हार का डर सता रहा है. सपा के लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है. पुलिस वोट करने से रोक रही है. पुलिस मतदान के दौरान आईडी चेक नहीं कर सकती है.” उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि गड़बड़ी की आशंका लगे तो मोबाइल से वीडियो बना लें. यादव ने कहा, ”हमारी सरकार आई तो बेईमान अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.”

हंगामे के बीच सपा नेता अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं. चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ फैल गई है. चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है. अब आयोग की तरफ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं. अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी. यदि फिर से कोई रोके तो आप वहां मौजूद चुनाव आयोग के अधिकारियों से शिकायत करें.

Read Also : UP By Election 2024 : यूपी की 9 विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, गड़बड़ करेनवालों को अखिलेश यादव ने चेताया

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola