ePaper

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में लहराएगा भारत का तिरंगा, दो साल का कार्यकाल आज से

Updated at : 04 Jan 2021 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में लहराएगा भारत का तिरंगा, दो साल का कार्यकाल आज से

United Nations updates,Un security council : भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के तौर पर दो साल का कार्यकाल आज से शुरू हो रहा है. परिषद के गलियारे में तिरंगा लगाने का काम किया जाएगा.

विज्ञापन

भारत का संयुक्त राष्ट्र (United Nations) सुरक्षा परिषद में अस्थायी (Un security council) सदस्यता के तौर पर दो साल का कार्यकाल आज से शुरू हो रहा है. परिषद के गलियारे में तिरंगा लगाने का काम किया जाएगा. भारत के झंडे के साथ ही चार अन्य नये अस्थायी सदस्यों के राष्ट्र ध्वज भी पहले आधिकारिक कार्यदिवस पर विशेष समारोह के दौरान नजर आएंगे.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सोमवार को भारतीय झंडा लगाया जाएगा. देश संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में दो वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने रहा है. पांच नये अस्थायी सदस्य देशों के झंडे चार जनवरी को यानी आज एक विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे.

Also Read: UP Panchayat chunav 2021 : यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाया ये प्‍लान

आज से पहला कार्य दिवस : चार जनवरी यानी आज से आधिकारिक रूप से पहला कार्य दिवस है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरूमूर्ति तिरंगा लगाएंगे और उम्मीद है कि समारोह में वह संक्षिप्त संबोधन भी देंगे. भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं. वे अस्थायी सदस्यों इस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, ट्यूनिशिया, वियतनाम तथा पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ इस परिषद् का हिस्सा होंगे.

Also Read: Aadhaar Card Updates : खुद आधार कार्ड में बदल लें पता और मोबाइल नंबर, जान लें यह आसान तरीका

झंडा लगाने की परंपरा : आपको बता दें कि भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद् की अध्यक्षता करेगा. परिषद् का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के लिए बनता है, जो देशों के अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के अनुसार तय किया जाता है. झंडा लगाने की परंपरा की शुरुआत कजाकिस्तान ने 2018 में शुरू की थी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola