केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोविड-19 से ठीक हुए

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं. गडकरी ने प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने 16 सितंबर को सूचित किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं .

विज्ञापन

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं. गडकरी ने प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने 16 सितंबर को सूचित किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं .

विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ” मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं से मैं कोरोना वायरस से ठीक हो गया हूं.” मंत्री ने कहा, ” आपके स्नेह के लिए धन्यवाद.

Also Read: दिल्ली सरकार ने कहा- सीरो सर्वे पर मीडिया में आयी खबरें गलत, अदालत की तल्ख टिप्पणी कहा- खेल मत खेलिये

बता दें कि 16 सितंबर को नितिन गडकरी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे. उस दौरान नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा था कि ”कल, मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श लिया. 

मेरे चेक अप के दौरान, मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं वर्तमान में सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ ठीक हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें. सुरक्षित रहें. ‘

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola