कोविड में ई-संजीवनी हब साबित हो रहा उपयोगी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताई इसकी विशेषता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2022 6:14 PM
‘ई- संजीवनी’ हब के दौरे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में टेली-मेडिसिन सेवाएं बहुत उपयोगी साबित हुई हैं. इस ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टेलीकंसल्टेशन के लिए किया जाता है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोगों को आसान और मुफ्त डॉक्टरी परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली ‘ई- संजीवनी’ (e-Sanjeevani) हब का दौरा किया. स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली के CGHS मुख्यालय में ‘ई-संजीवनी’ हब में प्रदान की रही सेवाओं की समीक्षा की. उन्होंने टेलीकंसल्टेशन देने वाले डॉक्टरों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फोन पर डॉक्टरों की तरफ से मरीजों को दिए जा रहे परामर्श सत्रों को व्यक्तिगत रूप से देखा.
‘ई- संजीवनी’ हब के दौरे के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना काल में टेली-मेडिसिन सेवाएं बहुत उपयोगी साबित हुई हैं. इस ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टेलीकंसल्टेशन के लिए किया जाता है. लाखों लोग हर दिन डॉक्टरों की सलाह लेने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, विशेषज्ञों की सलाह के लिए किसी भी मरीज या बुजुर्गों को यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ती है इसके लिए लोग फोन पर ही विशेषज्ञों से बातचीत कर सलाह ले सकते हैं.
Also Read: NEET UG Counselling की तारीखों का स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, जानें आपके यहां कब है काउंसलिंग
क्या है ई-संजीवनी
ई संजीवनी केंद्र सरकार का एक प्रमुख टेली मेडिसिन प्लेटफॉर्म है जिसे भारत सरकार ने विकसित किया है. इसका लाभ उठाते हुए कई भी भारतीय नागरिक फोन के जरिए ही मुफ्त में डॉक्टरी परामर्श ले सकता है. कोरोना काल में डॉक्टरों कोविड वार्ड में ड्यूटी लगने के बाद भी इस प्लेटफॉर्म से सेना के पूर्व डॉक्टर भी जुड़े और मरीजों को मदद देने के लिए सामने आए हैं. इस सेवा की शुरूआत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के तहत हुई है. ई संजीवनी टेली मेडिसिन का लाभ उठाने के लिए संजीवनी ऐप को मोबाइल पर इस्टॉल करना होता है. इसमें तीन विकल्प दिए गए हैं जिसमें पहला मरीज का रजिस्ट्रेशन और टोकन दूसरा मरीज का लॉग इन और तीसरा प्रिस्क्रिप्शन.. इस तरह इसे ऐप के जरिए डॉक्टर से जुड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










