यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ‘आप’ के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट का भी मोदी सरकार को मिला साथ

Updated:
विज्ञापन
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ‘आप’ के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट का भी मोदी सरकार को मिला साथ

Uniform Civil Code: UCC पर आम अदमी पार्टी यानी ‘आप’ के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट का भी मोदी सरकार को साथ मिल गया गया. मामले पर केंद्र की भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है. जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को लेकर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच खींचतान जारी है. इस बीच केंद्र की भाजपा सरकार को एक और पार्टी का समर्थन मिल गया है. शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट का साथ मोदी सरकार को मिला है. पार्टी ने भी समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है.

आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) यूनिफॉर्म सिविल कोड के सैद्धांतिक समर्थन की बात कह चुकी है. ‘आप’ नेता संदीप पाठक ने कहा था कि हम सैद्धांतिक तौर पर इसका समर्थन करते हैं. हालांकि इस मसले पर सभी दलों से बातचीत के बाद ही फैसला लेने की जरूरत है.

यूसीसी का मसौदा तैयार

इधर, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार हो चुका है और इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंपने का काम किया जाएगा. आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार की ओर से पिछले साल विशेषज्ञों की समिति गठित की थी. इस समिति की प्रमुख रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि पैनल ने सभी प्रकार की राय और चुनिंदा देशों के वैधानिक ढांचे सहित विभिन्न विधानों एवं असंहिताबद्ध कानूनों को ध्यान में रखते हुए मसौदा तैयार किया है.

Also Read: UP Politics: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले सांसद एसटी हसन, ‘पत्नी दे इजाजत तो दूसरी शादी करने में क्या तकलीफ है’
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने क्या कहा

इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ये कह चुके हैं कि सरकार द्वारा कुछ चीजें स्पष्ट करने के बाद उनकी पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपना रुख तय करेगी. पवार ने कहा कि वे यूसीसी का समर्थन करने के इच्छुक नहीं हैं. इसलिए सिख समुदाय की राय पर गौर किये बिना यूसीसी पर फैसला करना ठीक नहीं होगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola