MP Election 2023 :मध्य प्रदेश चुनाव के पहले इस अभिनेत्री ने मारी इंट्री, 'आप' का थामा दामन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Jun 2023 6:09 PM

विज्ञापन

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. जानें किस किस टीवी सीरियल में काम कर चुकीं हैं अभिनेत्री

विज्ञापन

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले फेमस चेहरे किसी पार्टी का दामन थाम रहे हैं. इस क्रम में नया नाम टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे का शमिल हो गया है. मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी यानी आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली है. गुरुवार को दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की मौजूदगी में अभिनेत्री आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं.

जानें कौन हैं चाहत पांडे

चाहत पांडे टीवी अभिनेत्री हैं जो तेनालीराम, राधा कृष्ण, सावधान इंडिया और नागिन-2 जैसे टीवी सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं हैं.

सभी सीट पर उम्मीदवार उतारेगी ‘आप’

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही है. पार्टी ने इस साल होने वाले चुनाव में प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है.

2018 के विधानसभा चुनाव के बाद क्या हुआ

गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई थी. हालांकि बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी. अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के साथ हैं.

Also Read: मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में बीजेपी ने लगाई सेंध!

जहां मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से 114 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में उभरकर सामने आयी. वहीं भाजपा ने 109 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनायी लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार कई विधायकों के भाजपा में चले जाने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गयी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार फिर से बनी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola