साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने मिलाया Truecaller से हाथ

Published by : Vyshnav Chandran Updated At : 14 Mar 2023 4:35 PM

विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड और क्राइम पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने TrueCaller के साथ हाथ मिलाया है. इन दोनों ने ही एक समझौते (MoU) पर इस हस्ताक्षर भी किया है. धोखाधड़ी करने वालों की पहचान करने के लिए अब दिल्ली पुलिस को ट्रूकॉलर की मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Delhi Police and TrueCaller : देशभर में ऑनलाइन फ्रॉड और क्राइम के किस्से आये दिन बढ़ते जा रहे हैं. साइबर अपराधी अपने मकसद को पूरा करने के लिए रोज नये हथकंडे अपना रहे है. धोखाधड़ी करने वाले इन्हीं लोगों पर शिकंजा कसने के लिए और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कॉलर आईडी वेरिफिकेशन प्लैटफॉर्म TrueCaller के साथ हाथ मिलाया है. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए ट्रूकॉलर के साथ समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर भी किया है.

कैसे साबित होगा मददगार

समझौता होने की वजह से लोगों को सरकारी कर्मचारी/अधिकारियों और मंत्रियों की तस्वीरें लगाकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से बचने में काफी मदद मिल सकेगी. बता दें अब TrueCaller केवल कॉलर की आईडी ही नहीं दिखायेगा. बल्कि, दिल्ली पुलिस के तरफ से दिए गए उन फोन नंबरों को चिन्हित भी करेगा, जिनके खिलाफ उत्पीड़न, घोटाले या अन्य रजिस्टर्ड मामलों के संबंध में शिकायतें मिल चुकी है. दिल्ली पुलिस के इस पहल की बदौलत अब दिल्लीवासियों को खुद को इस तरह के फ्रॉड से बचाने में और अलर्ट रहने काफी मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola