ePaper

Tripura Assembly Elections में 259 कैंडिडेट में हैं इतने करोड़पति, डिप्टी सीएम सबसे अमीर

Updated at : 16 Feb 2023 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
Tripura Assembly Elections में 259 कैंडिडेट में हैं इतने करोड़पति, डिप्टी सीएम सबसे अमीर

Tripura Assembly Elections 2023: कल यानी 16 फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. इसबार चुनावी मैदान में 259 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से दर्जनों उम्मीदवार की संपत्ति करोड़ों में है.

विज्ञापन
undefined

Tripura Assembly Elections 2023: कल यानी 16 फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक दलों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार किया है. इसबार चुनावी मैदान में 259 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से दर्जनों उम्मीदवार की संपत्ति करोड़ों में है.

undefined

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सपंत्ति विवरण को देखें तो 3 फीसदी ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ से ऊपर है. जबकि 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ के बीच संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 8 फीसदी है. वहीं, 50 लाख से 2 करोड़ के बीच की संपत्ति वाले हैं 23 फीसदी. 10 लाख से 50 लाख के बीच की संपत्ति वाले प्रत्याशियों की संख्या 27 फीसदी और जिनकी संपत्ति 10 लाख से कम ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 39 फीसदी है.

undefined

2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच की संपत्ति वाले 20 उम्मीदवार. 50 लाख से 2 करोड़ के बीच की संपत्ति वाले 59 उम्मीदवार. 10 लाख से 50 लाख के बीच की संपत्ति वाले उम्मीदवार 70. 10 लाख से कम संपत्ती वाले उम्मीदवारों की संख्या 101 है.

undefined
undefined

किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्मीदवार- कांग्रेस के 46 फीसदी, बीजेपी के 31 फीसदी, त्रिपा मोथा पार्ची के 9, सीपीएम के 7 और अन्य के 3 उम्मीदवार है‍ं.

undefined

बीजेपी के नेता सह उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उनकी चल और अचल संपत्ति कुल 15.58 करोड़ की है. जबकि, सीएम माणिक साहा बतौर अमीर कैंडिडेट दूसरे नंबर पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 13.90 करोड़ रुपये है. वहीं, टिपरा मोथा पार्टी के अभिजीत सरकार तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार है. उनकी कुल संपत्ति 12.57 की है.

undefined

जिन उम्मीदवारों की संपत्ति सबसे कम है उनमें सबसे ज्यादा संख्या निर्दलीय उम्मीदवारों की है. सबसे कम अमीर उम्मीदवार हीरामुनी देववर्मा हैं. उनकी कुल संपत्ति चल और अचल संपत्ति मिलाकर 7 सौ रुपये हैं. इस कड़ी में दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार नगेन्द्र चंद्रा शैल है, उनकी संपत्ति 1200 रुपये हैं. इसमें तीसरे नंबर पर मृदुल कांति सरकार हैं. उनकी चल और अचल संपत्ति 2 हजार रुपये है.

undefined

भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा (Jishnu Dev Varma) की चल और अचल संपत्ति कुल 15.58 करोड़ की है. वहीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) की कुल संपत्ति 13.90 करोड़ रुपये की है जो दूसरे स्थान पर आते हैं. वहीं, टिपरा मोथा पार्टी के अभिजीत सरकार की कुल संपत्ति 12.57 की है जो उन्हें तीसरा सबसे अमीर उम्मीदवार बनाता है.

undefined

जिन उम्मीदवारों की संपत्ति सबसे कम है उनमें सबसे ज्यादा संख्या निर्दलीय उम्मीदवारों की है. सबसे कम अमीर उम्मीदवार हीरामुनी देववर्मा हैं. उनकी कुल संपत्ति चल और अचल संपत्ति मिलाकर 7 सौ रुपये हैं. इस कड़ी में दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार नगेन्द्र चंद्रा शैल है, उनकी संपत्ति 1200 रुपये हैं. इसमें तीसरे नंबर पर मृदुल कांति सरकार हैं. उनकी चल और अचल संपत्ति 2 हजार रुपये है.

undefined

आयकर विवरण में सबसे ज्यादा वार्षिक आय घोषित करने वाले उम्मीदवार में बीजेपी के प्रणाजीत सिंह रॉय हैं. आयकर विवरण में रॉय ने 42 लाख से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.

undefined

भारतीय जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा (Jishnu Dev Varma) की चल और अचल संपत्ति कुल 15.58 करोड़ की है. वहीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) की कुल संपत्ति 13.90 करोड़ रुपये की है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola