Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें और बढ़ी, कोर्ट ने 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jul 2024 4:38 PM

विज्ञापन

IAS Pooja Khedkar | ANI, X

Pooja Khedkar: जमीन विवाद में कथित तौर पर बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने खेडकर को तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

विज्ञापन

Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजी खेडकर (Pooja Khedkar) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. पूजा खेडकर पर फर्जी सर्टिफिकेट मामले में कानूनी शिकंजा कसता ही जा रहा है. इसी कड़ी में अब उनकी मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूजा की मां मनोरमा खेडकर की मां को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने तीन दिनों यानी 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करते हुए 7 दिनों के रिमांड की मांग की थी. मनोरमा खेडकर के अलावा पुलिस ने छह अन्य के खिलाफ मौजूदा एफआईआर में आईपीसी की धारा 307 को भी जोड़ा है.

पूजा खेडकर की मां पर धमकाने का आरोप
पुणे पुलिस ने विवादों में घिरी प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को जमीन विवाद में कथित तौर पर बंदूक दिखाकर कुछ लोगों को धमकाने के मामले में हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि मनोरमा खेडकर को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया. दरअसल, एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा खेडकर पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को कथित तौर पर बंदूक दिखाकर धमकाती नजर आ रही थीं. इसके बाद से पुलिस मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तलाश में जुटी थी.

इन धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया है मामला
पुणे (ग्रामीण) में पौड पुलिस ने खेडकर दंपति और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति हटाना या छिपाना) सहित अन्य धाराओं और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने इस मामले में कहा है कि मनोरमा खेडकर को रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है. बता दें, आरोपी मनोरमा खेडकर उनके पति दिलीप खेडकर समेत अन्य पांच लोगों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई थीं.

लॉज में छिपी थीं मनोरमा खेडकर
प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को जमीन विवाद में कथित तौर पर बंदूक दिखाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मनोरमा खेडकर महाड के हिरकणीवाड़ी स्थित एक लॉज में छिपी थीं. पकड़े जाने के बाद उन्हें पुणे जिले के पौड पुलिस थाने लाया गया. बताया जा रहा है कि मनोरमा खेडकर लॉज में अपना नाम बदल कर रह रही थीं.

सवालों के घेरे में है पूजा खेडकर
पूजा खेडकर आईएएस परीक्षा के समय दिए गए दिव्यांगता और ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर सवालों के घेरे में हैं.इसके अलावा पुणे कलेक्टर कार्यालय में तैनाती के दौरान भी अपने आचरण को लेकर उनके खिलाफ जांच की जा रही है. वहीं, विवाद के बीच सरकार ने बीते दिनों उनका जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: यूपी के गोंडा में ट्रेन हादसा, चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola