झारखंड से ओडिशा जाने वाली ये 3 ट्रेनें कैंसिल, पढ़ें पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन रद्द होने के बारे में रेलवे ने बताया (File Photo)

Train Cancelled: ट्रेन से झारखंड से ओडिशा जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर आई है. रेलवे की ओर से बताया गया है कि कौन सी ट्रेनें कैंसिल की गई है और क्यों.

विज्ञापन

Train Cancelled: यदि आप अमूमन ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…ऐसा न हो कि आप ट्रेन के आने का वेट करते रहें और ट्रेन नहीं आए. दरअसल, झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिये जाने के कारण तीन ट्रेनें रद्द (कैंसिल) रहेंगी.

ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस जुलाई में पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 को रद्द रहेगी. अगस्त में दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27 व 30, सितंबर में तीन, छह, 10, 13, 17, 20, 24 व 27, अक्टूबर में एक, चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25 व 29, नवंबर में एक, पांच, आठ, 12, 15 व 19 को रद्द रहेगी.

वहीं, ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर जुलाई में नौ, 11, 16, 18, 23, 25 व 30 को, अगस्त में एक, छह, आठ, 13, 15, 20, 22, 27 व 29 को, सितंबर में तीन, पांच, 10, 12, 17, 19, 24 व 26 को, अक्टूबर में एक, तीन, आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 व 31 को, नवंबर में पांच, सात, 12, 14,19 व 21 को रद्द रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सुल्तानगंज और जमालपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के लिए मिली एक और ट्रेन

वहीं, ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर जुलाई में 10, 12, 17, 19, 24, 26 व 31 को, अगस्त में दो, सात, नौ, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 को, सितंबर में चार, छह, 11, 13, 18, 20, 25 व 27 को, अक्टूबर में दो, चार, नौ, 11, 16, 18, 23, 25 व 30 को और नवंबर में एक, छह, आठ, 13, 15, 20 व 22 को रद्द रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola