Train Accident: पंजाब में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Jun 2024 10:40 AM

विज्ञापन

Fatehgarh Sahib: Relief operation underway after a goods train derailed in an accident at Sirhind in Fatehgarh Sahib, Sunday

Train Accident: पंजाब में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हुई है जिसका वीडियो सामने आया है. हादसे वाली जगह पर राहत बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन

Train Accident: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से रविवार सुबह एक बड़ी खबर आई. यहां माधोपुर के पास दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई जिसमें 2 लोको पायलट घायल हो गए. हादसे को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सरहिंद पुलिस स्टेशन रतन लाल ने की ओर से जानकारी दी गई कि रविवार सुबह करीब 3:45 बजे सूचना मिली कि दुर्घटना हुई है. इसके बाद हम मौके पर तुरंत पहुंचे. दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

हादसे का वीडियो आया सामने

मालगाड़ियों के बीच टक्कर के बाद का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नीले रंग की मालगाड़ी पलट हुई है जबकि एक अन्य बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. वहां रेलवे की ओर से राहत बचाव का काम जारी है.

Read Also : Train Accident: दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस पर गिरा ओवरहेड तार, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल

दो लोको पायलट घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी के पास हुआ. यहां दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई. हादसे में एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया.

फतेहगढ़ साहिब में राजकीय अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि लोको पायलट विकास कुमार के सिर और हिमांशु कुमार की पीठ पर चोट लगी है और उन्हें पटियाला के राजेंद्र अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola