Tirupati Stampede Updates : बीमार महिला के लिए गेट खोला गया, भीड़ हो गई बेकाबू, तिरुपति भगदड़ की 5 बड़ी बातें जानें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Jan 2025 7:42 AM

विज्ञापन

तिरुपति भगदड़ की तस्वीर

Tirupati Stampede Updates : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ के बाद का वीडियो सामने आया है. इसमें अस्पताल में लोग इलाज कराते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक बीमार महिला के लिए गेट खोला गया जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई.

विज्ञापन

Tirupati Stampede News: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक धार्मिक आयोजन के टिकट के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे थे. इनके बीच अचानक धक्का-मुक्की होने लगी. इसके बाद भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. घटना बुधवार देर शाम की है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि घटना तब हुई जब देश भर से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुमाला पहाड़ियों पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर आए थे. वे वार्षिक वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने जमा हुए थे. 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम (मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से देवता के दर्शन) 10 जनवरी से शुरू हो रहा है.

तिरुपति भगदड़ से जुड़ी बड़ी बातें

  1. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी), जो मंदिर के संचालन की देखरेख करता है, उसने 9 जनवरी को वैकुंठ एकादशी उत्सव के लिए दर्शन टोकन वितरित करने के लिए विशेष काउंटर बनाए थे.

2. टोकन तिरुपति में विष्णु निवासम मंदिर के पास बैरागीपट्टेडा में एमजीएम हाई स्कूल में दिए जा रहे थे.

3. बुधवार सुबह से ही काउंटरों पर हजारों भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी. शाम तक भीड़ धक्का-मुक्की करने लगी. धक्का-मुक्की के बाद बेकाबू हो गई.

4. टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू के अनुसार, भगदड़ तब हुई जब अस्वस्थ महसूस कर रही एक महिला की मदद के लिए गेट खोला गया, लेकिन भीड़ एकाएक आगे बढ़ गई. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई.

5. एक अधिकारियों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के “सर्व दर्शन” (निःशुल्क दर्शन) के लिए भक्तों को 120,000 टोकन वितरित करने की व्यवस्था की गई थी.

तिरुपति भगदड़ में घायलों का इलाज जारी

तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल का वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि घटना में घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है. तिरुपति में बुधवार देर शाम मची भगदड़ में करीब 40 लोग घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें : Andhra Pradesh: तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान भगदड़ – 6 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, VIDEO

घटना ने मुझे झकझोर दिया: चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu) ने एक्स पर तेलुगु में लिखा एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ”तिरुपति में विष्णु निवासम के पास तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार के दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई. घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया है. यह दुखद घटना, जो उस समय हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए एकत्र हुए थे.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola