ePaper

IAS टीना डाबी आज फिर से बनेंगी दुल्हन, ऐसे हुई थी प्रदीप गवांडे के साथ पहली मुलाकात

Updated at : 20 Apr 2022 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
IAS टीना डाबी आज फिर से बनेंगी दुल्हन, ऐसे हुई थी प्रदीप गवांडे के साथ पहली मुलाकात

Tina Dabi Remarriage: 2016 की आईएएस टॉपर रह चुकीं टीना डाबी आज दूसरी शादी करने जा रही हैं. टीना आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ विवाह रचाने जा रही है.

विज्ञापन

Tina Dabi Remarriage: यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी आज दोबारा शादी करने जा रही हैं. आईएएस टीना आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ विवाह रचाने जा रही है. बता दें कि टीना डाबी साल 2016 की यूपीएससी टॉपर हैं. साल 2018 में उन्होंने अतहर आमिर खान से शादी कर ली थी. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और साल 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.

प्रदीप से 13 साल छोटी हैं टीना

इन दोनों की उम्र में बड़ा अंतर है. टीना डाबी प्रदीप से 13 साल छोटी हैं. वहीं टीना डाबी की यह दूसरी शादी है जबकि प्रदीप पहली बार शादी के बंधन में बंधन बंधने जा रहे हैं.

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

टीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई 2021 में वो और प्रदीप हेल्थ डिपार्टमेंट में साथ थे. उसी दौरान मुलाकात हुई. पहले दोनों ने एक-दूसरे के परिवारों को जाना. ये सब एक साल तक चला. इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया. कुछ महीने दोस्तों की तरह रहने के बाद प्रदीप ने उन्हें प्रपोज किया था.

यहां होगा ग्रैंड रिसेप्शन

प्रदीप और टीना की आज शादी हो रही है. इसके बाद 22 अप्रैल को एक ग्रैंड रिसेप्शन होना है. यह कार्यक्रम जयपुर के होटल हॉलिडे इन में होगा

.

जाने कौन हैं प्रदीप गवांडे

आपको बता दें कि आईएएस प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ. वह चूरू कलेक्टर रह चुके हैं. वहीं प्रदीप यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने से पहले MBBS रह चुके हैं. आईएएस प्रदीप गवांडे फिलहाल ऑर्कियोलोजी एंड म्यूजियम्स राजस्थान में डायरेक्टर हैं.

दो साल भी नहीं टिकी थी टीना डाबी और अतहर खान की शादी

दरअसल आईएएस टीना डाबी की शादी इस लिए भी खासा चर्चाओं में है कि क्योंकि टीना डाबी 2016 की टॉपर हैं और उन्होंने पहली शादी 2016 के सेकेंड टॉपर अतहर खान से साल 2018 में पूरे रीतिरिवाज के साथ शादी रचाई थी, लेकिन यह शादी दो साल से ज्यादा नहीं चल सकी और उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं टीना डाबी

अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. टीना अपनी खूबसूरती को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं. टीना अक्सर अपनी तस्वीरें और शानदार रील्स शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल होते हैं. टीना डाबी मूलरूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं. पिछले साल उनकी बहन रिया डाबी ने भी अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी. रिया सबसे कम उम्र में यूपीएससी क्लियर करने वाली कैंडिडेट्स में से एक बन गई हैं. उन्‍होंने 23 वर्ष की उम्र में एग्‍जाम क्लियर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola