Telangana Polls 2023: चुनाव प्रचार के दौरान BRS सांसद प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Oct 2023 4:40 PM

विज्ञापन

सत्तारूढ़ बीआरएस सांसद के प्रभाकर रेड्डी पर तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला किया गया. चुनाव प्रचार के दौरान चाकू हमले का सामना करने वाले सांसद प्रभाकर रेड्डी 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में दुब्बक सीट से बीआरएस के उम्मीदवार हैं.

विज्ञापन

Telangana Elections 2023: बीआरएस सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को सिद्दीपेट में चुनाव प्रचार के दौरान चाकू मारकर अज्ञात हमलावर ने घायल कर दिया है. प्रदेश में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद के. प्रभाकर रेड्डी चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी समय एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से उसपर हमला कर दिया. मेडक लोकसभा क्षेत्र से सांसद रेड्डी के पेट में हमलावर ने चाकू से हमला किया है. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

चुनाव प्रचार के दौरान मारा चाकू
पुलिस ने बताया यह घटना दौलताबाद मंडल में उस समय हुई जब प्रभाकर रेड्डी चुनाव प्रचार का काम कर रहे थे. पार्टी ने उन्हें राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में दुब्बक सीट से मैदान में उतारा है. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पार्टी नेता प्रभारक रेड्डी के पेट पकड़कर उन्हें गाड़ी में बैठा रहे है तो ज्यादा खून न बहे.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार

वहीं,  न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जिस शख्स ने रेड्डी पर चाकू से हमला किया है स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की है. वहीं पुलिस का कहना है कि हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस वारदात की जांच कर रही है, पुलिस हमलावर की जानकारी भी जुटाने में लगी है. साथ ही पूरी घटना की भी जांच कर रही है.

मेडक सीट से मौजूदा सांसद हैं प्रभाकर रेड्डी

गौरतलब है कि के. प्रभाकर रेड्डी तेलंगाना के मेडक सीट से मौजूदा सांसद हैं. केसीआर द्वारा मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सीट छोड़ने के बाद 2014 में वह इस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने थे. पार्टी की ओर से उन्हें हाल ही में दुब्बाक से उम्मीदवार घोषित किया गया था. वह भारतीय जनता पार्टी के रघुनंदन राव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Israel Attack : टूटे घर-बिखर रही जिंदगी, इजराइली बमों से तबाह होता गाजा… देखें युद्ध की भयावह तस्वीरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola