Telangana polls 2023: डूबने वाली है BRS की नाव, तेलंगाना में गरजे PM मोदी, कहा- 'KCR के घोटालों की होगी जांच'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Nov 2023 4:53 PM

विज्ञापन

**EDS: SCREENSHOT VIA NARENDRA MODI YOUTUBE** Mahabubabad: Prime Minister Narendra Modi addresses a public meeting ahead of the Telangana Assembly election, in Mahabubabad, Monday, Nov. 27, 2023. (PTI Photo) (PTI11_27_2023_000072B)

Telangana polls 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के चंगुल से बाहर निकालेगी और उनकी पार्टी ने सत्तारूढ़ दल के भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

Telangana polls 2023: तेलंगाना के महबूबाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केसीआर पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि BRS की नाव डूबने वाली है और बीआरएस को भी ये एहसास हो चुका है कि 3 दिसंबर को उसका टिकट कट जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि ये देखकर KCR के परिवार में भी बिखराव शुरू हो चुका है. अपनी हार सामने देख केसीआर पूरी ताकत लगा रहे हैं कि जनता का आक्रोश थोड़ा ठंडा हो जाए. वहीं दूसरी तरफ KCR के रिश्तेदार अब BRS को ही कोस रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के चंगुल से बाहर निकालेगी और उनकी पार्टी ने सत्तारूढ़ दल के भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजने का संकल्प लिया है. महबूबाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि बीजेपी तेलंगाना को बीआरएस के चंगुल से निकालने को अपनी बड़ी जिम्मेदारी मानती है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद केसीआर ने प्रदेश में जो भी घोटाले किये हैं बीजेपी सरकार बनाने के बाद उनकी जांच कराएगी.

धोखा देने वालों को नहीं बख्शेगी बीजेपी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सभा में कहा कि तेलंगाना के गरीबों और युवाओं से विश्वासघात करने वालों को बीजेपी कभी नहीं बख्शेगी. उन्होंने कहा कि हमने बीआरएस के भ्रष्ट लोगों को जेल भेजने का संकल्प लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार के तीन दिनों के दौरान कई लोगों से बात की है. लोगों का कहना है कि तेलंगाना से केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया गया है. सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और बीआरएस ने की समान भूमिका है.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ‘तेलंगाना चुनाव में BRS लगाएगी सीटों का शतक’, के. कविता को आसान लग रही चुनावी परीक्षा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola