रील बनाते-बनाते हुआ प्यार, 18 साल की लड़की ने दो बच्चों मां की से की शादी
लड़की ने दो बच्चों से की शादी. फोटो- सोशल मीडिया
इंटाग्राम पर रील बनाते-बनाते हुआ प्यार, एक युवती ने दो बच्चों की मां से शादी कर ली. जानिए पूरा मामला
बिहार के बक्सर जिले की 18 साल की एक युवती ने दो बच्चों की मां के साथ शादी कर ली. वायरल वीडियों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान हुई थी. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. एक बार रील बनाते समय दोनों के बीच किसी बात पर हंसी-मजाक शुरू हुआ, जो दोस्ती की शुरुआत साबित हुई.
परिवार और समाज का विरोध
इस रिश्ते को लेकर परिवार और समाज की ओर से विरोध भी हुआ. हालांकि, दोनों अपने फैसले पर कायम हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पसंद से साथ रहने का फैसला किया है. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में भी यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.
View on Instagram
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
दोनों की कहानी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है. यह मामला प्यार, पारिवारिक स्वीकृति, व्यक्तिगत पसंद और बदलते रिश्तों को लेकर बहस का विषय बन गया है. कई लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग सामाजिक और पारिवारिक पहलुओं पर सवाल उठा रहे हैं.
क्या यह कानूनी शादी है?
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारत में वर्तमान कानून के तहत, इस तरह की शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिलती है, जैसा कि विषमलैंगिक जोड़ों के विवाह को मिलती है. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा रुख के तहत समान-लिंग वाले जोड़ों को विवाह का वही कानूनी दर्जा प्राप्त नहीं है जो विषमलैंगिक विवाह को मिलता है. इसलिए मंदिर में हुई रस्म और कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त विवाह को अलग-अलग समझना जरूरी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए