ePaper

स्टेज पर दुल्हन को दूल्हे ने जड़ा थप्पड़, फिर हुआ कुछ ऐसा, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated at : 22 Jan 2022 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेज पर दुल्हन को दूल्हे ने जड़ा थप्पड़, फिर हुआ कुछ ऐसा, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

तमिलनाडु में इन दिनों शादी समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, शादी समारोह में नाच के दौरान एक दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया. नाराज दुल्हन ने उसी समय उस शख्स से शादी तोड़ दी.

विज्ञापन

Tamil Nadu News तमिलनाडु में इन दिनों शादी समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, शादी समारोह में नाच के दौरान एक दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया. घटना को लेकर नाराज हुई दुल्हन ने उसी समय उस शख्स से शादी तोड़ दी. बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जब स्टेज पर थे, उस समय दुल्हन का एक भाई वहां आ गया और उनके साथ नाचने लगा.

दुल्हन को जब दूल्हे ने मारा थप्पड़

इस बात से दूल्हे को इतना गुस्सा आया कि उसने उसी समय सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया. घटना कुड्डालोर जिले के पनरुती की है. यहीं नहीं, दुल्हन ने उस दूल्हे से शादी तोड़ते ही वहां आए किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली.

वीडियो हुआ वायरल

शादी समारोह के दौरान वरमाला का यह वीडिया तेजी से वायरल हो गया. दुल्हन के परिजनों ने बताया कि दूल्हे ने सबके सामने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मारा था और वो थप्पड़ काफी जोरदार भी था. इसी कारण दुल्हन को भी गुस्सा आ गया और उसने निर्णय लिया कि अब वह इस शख्स से शादी नहीं करेगी.

जानें दुल्हन ने क्यों उठाया ये कदम

फिर दुल्हन ने वहीं शादी में आए एक शख्स को पसंद कर लिया और तय मुर्हूत पर शादी भी कर ली. लेकिन उन्होंनेन्हों शादी के लिए वेन्यू बदलकर शादी की. दुल्हन के इस निर्णय को उनके परिवार वालों ने भी मान लिया और धूमधाम से शादी करवाई.

पहले भी सामने आया ऐसा मामला

दिसंबर 2021 में यूपी के अलीगढ़ से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. जहां पर दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया. इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा.

Also Read: Rajasthan: अलवर केस में नया मोड़, मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा- मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिला कोई सबूत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola