ePaper

महाशिवरात्रि मनाने मदुरै पहुंची राष्ट्रपति, मीनाक्षी मंदिर के बाहर इंतजार कर रहे लोगों का किया अभिवादन

Updated at : 18 Feb 2023 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मनाने मदुरै पहुंची राष्ट्रपति, मीनाक्षी मंदिर के बाहर इंतजार कर रहे लोगों का किया अभिवादन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंची. यहां उन्होंने मदुरै में मीनाक्षी सुंदरस्वरार मंदिर में पूजा-अर्चना की. राष्ट्रपति कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी.

विज्ञापन

Tamil Nadu: कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंची है. यहां उन्होंने मदुरै में मीनाक्षी सुंदरस्वरार मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी कार से बाहर निकलकर तमिलनाडु में मदुरै मीनाक्षी मंदिर के बाहर इंतजार कर रहे लोगों का अभिवादन किया.

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की तमिलनाडु की यह पहली यात्रा

इससे पहले, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मदुरै एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक स्वागत किया. बता दें कि राष्ट्रपति आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 फरवरी को कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2023 समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की तमिलनाडु की यह पहली यात्रा है.


16 भाषाओं में की जायेगी महाशिवरात्रि समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग

ईशा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, कोयंबटूर में वृहद समारोह में राष्ट्रपति की शिरकत को सुगम बनाने के लिये विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. यह समारोह 18 फरवरी को शाम 6 बजे शुरू होगा और सुबह 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान सदगुरू जग्गी वासुदेव उपस्थित रहेंगे. महाशिवरात्रि समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग आनलाइन माध्यम से 16 भाषाओं में की जायेगी. इसके अलावा अंग्रेजी, तमिल, हिन्दी, तेलुगू,कन्नड़, मराठी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में महत्वपूर्ण टेलीविजन नेटवर्क पर इसका प्रसारण होगा.

राष्ट्रपति 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को करेंगी संबोधित

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू 19 फरवरी को वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति 78वें स्टाफ कोर्स के सदस्यों को संबोधित करेंगी. राज्य पुलिस सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मदुरै की दो दिवसीय यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola