तबलीगी जमात और उनके संपर्क में आए 22,000 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया

Updated at : 04 Apr 2020 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
तबलीगी जमात और उनके संपर्क में आए 22,000 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया

तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आये करीब 22,000 लोगों को देश भर में आइसोलेशन में रखा गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आये करीब 22,000 लोगों को देश भर में आइसोलेशन में रखा गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने के लिए राज्यों के साथ समन्वय कर ‘व्यापक कोशिशें’ की हैं. उन्होंने कहा कि यहां मंत्रालय द्वारा संचालित होने वाले नियंत्रण कक्ष के जरिये 24 घंटे लॉकडाउन से संबंधित सभी मुद्दों की निगरानी की जा रही है.

श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के करीब 200 कर्मियों को इससे जमीनी स्तर पर जोड़ा गया है. अधिकारी ने कहा कि 14 अप्रैल को समाप्त होने जा रहे तीन हफ्तों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लागू करने के लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं. साथ ही, आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति ‘संतोषजनक’ है.

इसे भी पढ़ें : तबलीगी जमात के लोगों के साथ सफर करने वाले कहलगांव के 32 रेल यात्रियों की तलाश शुरू

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख कर यह सुनश्चित करने को कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लॉकडाउन की अवधि के दौरान बाधित नहीं हो. राज्य आपदा मोचन कोष के तहत 11,092 करोड़ रुपये की पहली किस्त गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी कर दी.

राज्य इस धन का उपयोग प्रवासी कामगारों की मदद करने और आपदा से संबद्ध अन्य कार्यों में कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश गैर सरकारी संगठनों एवं अन्य सामुदायिक समूहों के साथ समन्वय कर प्रवासी कामगारों और कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित सभी लोगों के लिये राहत शिविर चला रहे हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola