सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के ट्विटर, इंस्टाग्राम एकाउंट बंद

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के ट्विटर एवं इंस्टाग्राम एकाउंट समेत सोशल मीडिया के तमाम एकाउंट बंद हो गये हैं. यह अभिनेता की मौत के चार महीने बाद हुआ है. श्वेता, सुशांत की मौत के बाद से ”हैशटैग जस्टिस फॉर एसएसआर ” अभियान में सबसे आगे रही हैं.

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के ट्विटर एवं इंस्टाग्राम एकाउंट समेत सोशल मीडिया के तमाम एकाउंट बंद हो गये हैं. यह अभिनेता की मौत के चार महीने बाद हुआ है. श्वेता, सुशांत की मौत के बाद से ”हैशटैग जस्टिस फॉर एसएसआर ” अभियान में सबसे आगे रही हैं.

विज्ञापन

बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या श्वेता ने खुद अपने एकाउंट को बंद किया है क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान नहीं किया था और एकदम से उनके प्रोफाइल गायब हो गए हैं. इससे राजपूत के कई प्रशंसक दुविधा में पड़ गए हैं. वे ट्विटर पर इसके स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं.

Also Read: कोरोना काल में मासिक पूजा के लिए 16 अक्टूबर से खुलेगा सबरीमाला मंदिर, सख्त हैं नियम

राजपूत की मौत ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की बहस छेड़ दी थी, लेकिन उनके परिवार ने अभिनेता की प्रेमिका एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पहले मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की थी. बाद में तहकीकात केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई. इस मामले में ही प्रवर्तन निदेशालय और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो भी जांच कर रहे हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola