ePaper

Sushant Singh Rajput Death Case : कैजन इब्राहिम को बेल, आधे घंटे पहले कोर्ट ने भेजा था 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Updated at : 05 Sep 2020 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case : कैजन इब्राहिम को बेल, आधे घंटे पहले कोर्ट ने भेजा था 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

sushant singh case, cbi and ncb, rhea and showik chakraborty, ssr case updates : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत मौत मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) की हिरासत में भेजा. इधर मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने कैजन इब्राहिम को बेल दी. इससे पहले उसे आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बेल दिये जाने के बाद कैजन इब्राहिम के वकील और NCB टीम के बीच विवाद शुरू हो गया. NCB टीम की टीम इब्राहिम को लेकर जा रही थी उसी समय वकील वहां पहुंचे और उन्हें रोका. इधर इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, एनसीबी सूत्रों के मुताबिक शौविक और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने दावा किया है कि रिया के कहने पर वे लोग ड्रग्स लाते थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत मौत मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) की हिरासत में भेजा. इधर मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने कैजन इब्राहिम को बेल दी. इससे पहले उसे आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बेल दिये जाने के बाद कैजन इब्राहिम के वकील और NCB टीम के बीच विवाद शुरू हो गया. NCB टीम की टीम इब्राहिम को लेकर जा रही थी उसी समय वकील वहां पहुंचे और उन्हें रोका. इधर इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, एनसीबी सूत्रों के मुताबिक शौविक और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने दावा किया है कि रिया के कहने पर वे लोग ड्रग्स लाते थे.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शौविक और मिरांडा ने एनसीबी की पूछताछ में खुलासा किया है कि रिया के कहने पर ड्रग्स लाया जाता था, जिसके बाद रिया ड्रग्स सुशांत को देती थी. हालांकि इस दावे पर अभी तक रिया के वकील ने कोई बयान नहीं दिया है.

ड्रग्स सप्लाई करती थी रिया- रिया चक्रवर्ती और ड्रग्स कनेक्शन पर बड़ा खुलासा हुआ है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई के पास रिया का एक चैट हाथ लगा है, जिसमें रिया के ड्रग्स सप्लाई करने की बात सामने आ रही है. सीबीआई इसको लेकर रिया से कल पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है.

सीबीआई सीन करेगी रिक्रिएट- सुशांत सिंह मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम की टीम आज एक बार फिर उसके घर पहुंची है. यहां सीबीआई की टीम क्राइम सीन को एकबार फिर क्रियेट करेगी. सीबीआई के साथ एम्स के डॉक्टर और सुशांत की बहन मीतू भी है. जांच के दौरान सीबीआई की टीम पहले भी उस घर गयी थी जहां सुशांत की मौत हुई थी और क्राइम सीन क्रियेट किया था, यह तीसरी बार है जब सीबीआई की टीम वहां पहुंची है. इसके पहले फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जाकर भी सीबीआई ने क्राइम सीन क्रियेट किया था. इसका उद्देश्य उस दिन हुई घटना को दोबारा चित्रित कर सच्चाई का पता लगाना है..

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को देर रात अरेस्ट कर लिया, जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola